मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र से आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैंटर में जा रही अवैध शराब को पकड़नें में सफलता प्राप्त की हैं। टीम ने शराब तस्कर कैंटर चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक आरके वर्मा ने मुखविर की सूचना पर थाना जमुनापार क्षेत्र के मथुरा बल्देव मार्ग माॅ चन्द्रवली देवी मन्दिर के पास से कैंन्टर संख्या यूपी 80 बी टी 6774 को रोक कर उसमें चैकिग के दौरान कैनटर में बनी गुप्त कैबिन से हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही 155 पेटी नाजायज अग्रेंजी शराब बरामद की हैं। आबकारी टीम ने कैंन्टर के चालक हरवीर सिंह पुत्र केशव सिंह बाह सौनपुरा कागारोल आगरा सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर थाना जमुनापार पुलिस को सौंपा हैं। वहीं 155 पेटी शराब को अपने कब्जें में ले लिया।





