कैप्शनरू गड्ढे में गिरे ट्रक को सीधा करती क्रेन

ट्रक व टैक्टर की भिड़ंत, टैक्टर चालक की मौत

मथुरा। बीती रात करीब एक बजे राष्टीय राजमार्ग पर अलवर पुल के करीब एक कन्टेनटर आगे चल रहे ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर टकरा गया जिसके परिणामस्वरूप डिवाइडर रैलिंग तोड़कर नीचे गिरे कन्टेनर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात राजस्थान भरतपुर के थाना चिकसाना के गांव कारौठ निवासी गजेन्द्र पुत्र ब्रिजलाल उम्र करीब 26 वर्ष ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था तभी पीछे से आ रहा र्केटर संख्या एनएल 01 1 के 2455 पीछे से ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित हो गया जो ट्रैक्टर को लेकर रेलवे लाइन के पुल के करीब नीचे गिरता चला गया जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन चालकों की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पंहुच गयी। रात्रि में ही मृत ट्रैक्टर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। वहीं र्केटर चालक को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन जसवंत सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियां की मानें तो घटनास्थल बाजना रेलवे पुल के समीप का है। अगर वहीं दुर्घटना थोड़ा आगे पीछे न होकर बिल्कुल पुल के करीब होती तो रात्रि में ट्रेन हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti