कैला मन्दिर पर दशहरा को होगा महामायी का जागरण

जीटीवी सारेगामापा के कलाकार देगें प्रस्तुति, तैयारियां पूर्ण

 

मथुरा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सौंख रोड स्थित हैडपम्प वाली गली में कैला मां के मन्दिर पर 8 जून रविवार को विशाल मां भगवती जागरण, फूल बंगला व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जीटीवी सारेगामापा के कलाकार मनोज बृजवासी अपनी प्रस्तुति देगें। विशाल झरने वाले दरबार के मध्य कार्यक्रम को आकर्षण बनाने के लिए बाहर से भी कलाकारों का आगमन हो रहा है जो दीपक नृत्य, मयूर नृत्य, फूलों की होली, काली व शिव का तांडव व राधा कृष्ण की मनोहरी झांकी के माध्यम से भक्तों को रिझायेगें। कार्यक्रम आयोजक कैला नगर युवा मित्र मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अन्तिम रुप दे दिया है। मण्डल के अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दिनेश गोला, उपाध्यक्ष हिमांशु बंसल, सचिव संजय खण्डेलवाल, महासचिव शीतल जैन, मंत्री सोनू गोला, महामंत्री दिनेशचन्द्र, सदस्य गोपेश्वर भारद्वाज, शोभित बंसल, मोहित खण्डेलवाल, वीरेन्द्र ठाकुर, मनोज शर्मा, कमलकृष्ण गोस्वामी, हरीशदक्ष आदि ने क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login