कैसिनों ने जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विकास बाजार में एक दुकान में चल रहें कैसिनों पर छापामार कर कैसिनों संचालक व खेलनें आये तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से एक कम्प्यूटर व हजारों रूपयें की नगदी बरामद की हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार जनपद की स्वाट टीम प्रभारी आशीष कुमार ने मुखविर की सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र के विकास वाजार की एक दुकान पर छापा मार कार्यवाही कर कम्प्यूटर द्वारा लोगों को कैसिनों के माध्यम से हारजीत की वाजी लगाते हुए रंगें हाथ पकड़ा हैं। पुलिस ने कैसिनों संचालक अख्तर सलीम पुत्र अब्दुल रसीद निवासी मनोहर पुरा पानी की टंकी मथुरा सहित तीन अन्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से 45 सौं रूपयें की नगदी तथा पाॅच कम्प्यूटर बरामद किये हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login