कोतवाली पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा कल रात्रि डैम्पियर नगर क्षेत्र से पकड़े गये तीनों बदमाश

मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट के इरादे से घूम रहे तीन अपराधियों को तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। ये सभी फरीदाबाद के रहने वाले हैं और डैम्पिर नगर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक सफेद रंग की एसेंट कार संख्या डीएल 3 सी बीपी 1135 में बैठे तीन लोगों को रात पौने बारह बजे डैम्पियर में घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। साहस का परिचय देते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे तीन तमंचे 315 बोर तथा कारतूस बरामद हुये हैं। पुलिस का कहना है कि ये डैम्पियर में किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उससे पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये बदमाशों में अरूण शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी अहीरपाड़ा पुराना फरीदाबाद, कृष्ण सैनी पुत्र होराम सैनी निवासी मौहल्ला गढी पुराना फरीदाबाद और सूरज शर्मा पुत्र नानक निवासी बल्लभगढ फरीदाबाद हैं। शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह राठौर के निर्देशन में चैकी प्रभारी भरतपुर गेट एमएस चाहर तथा कांस्टेबिल वीरेन्द्र सिंह, जवाहरलाल, रियाज खान व सचिन कुमार की भूमिका सराहनीय थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti