कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो वाहन चोर

 पकड़े गए दोनों वाहन चोर तथा पीछे खड़े हैं कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह 

चोरी की दस मोटरसाईकिलें कीं बरामद

मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस चोरी की बाइकें बरामद हुयी हैं। 

आज इसकी जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह पुलिस फोर्स के साथ चैकिंग कर रहे थे। तभी धौलीप्याऊ रेलवे क्राॅसिंग के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को घेर कर रोका जिन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गये लोगों में महेश पुत्र बच्चू सिंह निवासी पौंखर वाला थोक ग्राम सिहोरा जमुनापार और नागेश पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी पछाया थोक ग्राम सिहोरा जमुनापार हैं।  तलाशी में इनके कब्जे से दो तमंचे व चार जिंदा व दो खोखा कारतूस और एक चोरी की पल्सर मोटरसाईकिल मौके से बरामद हुयी। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने शहर से 25-30 मोटरसाईकिलों की चोरी करना स्वीकार किया है। इन्होंने बताया कि ये शहर से चोरी की गयी बाइकों को देहात में सस्ते दामों पर बेच देते थे। पूछताछ में इन्होंने अपने घरों पर 8-10 मोटरसाईकिलें खड़ी होना बताया । पुलिस ने गांव सिहोरा जमुनापार मथुरा जाकर महेश व नागेश की निशानदेही पर इनके घरों से नौ चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद की हैं। कोतवाली प्रभारी के साथ इस दौरान उपनिरीक्षक महेन्द्र चाहर, कांस्टेबल रियाज खां, सचिन कुमार, रवेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, अरूण कुमार मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti