कोसीकलां में सिपाही की निर्मम हत्या कर शव सड़क किनारे नाले में फैंका

 

अस्पताल में स्ट्रैचर पर मृतक सिपाही यादव

 

घटना स्थल का निरीक्षण करती एसएसपी मंजिल सैनी

डीआईजी, एसएसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे मौके पर

मथुरा। थाना कोसीकलां की कोटवन पुलिस चैकी क्षेत्र में एक सिपाही की निर्मम हत्या कर शव सड़क के किनारे गड्डे में फैंक दिया। सिपाही के सिर से खून बह रहा था। घटनास्थल से एक शराब की टूटी बोतल तथा कांस्टेबिल की बाइक भी मिली है। प्रातः फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे मजदूरों की नजर जब पुलिसकर्मी पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबिल को घायल समझ उपचार के लिए कोसी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित डीआईजी आगरा घटना स्थल पर पहुंच गये।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला स्थित गांव टिकरी निवासी 45 वर्षीय सतीश यादव पुत्र भगत सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबिल के पद पर तैनात था। कुछ माह पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान से उसका ट्रांसफर थाना कोसीकलां के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोटवन वार्डर चैकी पर किया गया। बीतीरात सतीश यादव चैक पोस्ट पर बैरियर ड्यूटी पर तैनात था। कोटवन चैकी पुलिसकर्मियों के अनुसार प्रातः साढ़े पांच बजे एक गाड़ी बैरियर मंे टक्कर मार भाग निकली। सतीश ने उसका बाइक से पीछा किया। थोड़ी देर बाद उन्हें सूचना मिली कि पुलिसकर्मी निकट ही स्थित नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे गड्डे में पड़ा है। पुलिस कर्मी तुरंत वहां पहुंचे और देखा सतीश के सिर में चोट लगी हैं उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिसकर्मी उसे गाड़ी मंे डालकर निकट के एक निजी नर्सिंग होम में ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष कोसीकलां ने घटना स्थल से मृतक सिपाही की बाइक तथा पास ही पड़ी एक शराब की बोतल बरामद की। जिसकी सील पैक थी तथा नीचे से बोतल टूटी हुई थी। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। डीआईजी आगरा लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंच गई और मृतक सिपाही का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजन भी पहुंच चुके थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुराहाल था। एसएसपी मंजिल सैनी ने घटना की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है। जिसमंे स्वाट टीम को विशेष रूप से इसके खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। घटना स्थल से फोरेन्सिक टीम ने भी नमूने लिये हैं।

 

बाॅक्स

पोस्टमार्टम में देरी पर आक्रोशित हुए परिजन

मथुरा। सिपाही सतीश यादव की मौत की खबर सुन जनपद फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र से उसके परिजन एवं अन्य नाते-रिश्तेदार प्रातः नौ बजे ही मथुरा पोस्टमार्टम गृह पर पहंुच गये थे लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कागजात पूरे न हो पाने के कारण साढ़े तीन बजे तक जब पोस्टमार्टम नहीं हो सका तो उनका धैर्य जबाव दे गया और उन्होंने जमकर क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव को खरी-खोटी सुनाई। जब बार-बार खुसामद के बाद भी थाना कोसीकलां पुलिस ने मृत सिपाही की एफआईआर आदि कागजात नहीं भेजे तो पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद चिकित्सकों ने कागज न आने तक पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। जबकि परिजनों को शव लेकर गांव पहुंचने की चिन्ता सता रही थी। प्रातः से ही परेशान परिजनों व सगे संबंधियों का धैर्य जबाव दे गया। तो उन्होंने वहां मौजूद क्षेत्राधिकारी से साफ-साफ कह दिया कि सपा कार्यकर्ता होने के कारण उनकी मजबूरी है अन्यथा यहां पथराव कर देते तो कुछ ही पल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके गांव भिजवा दिया गया होता। परिजनों ने पुलिसकर्मियों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। जब अपने ही साथी के लिए उनका काम इतना लापरवाही का है तो आम आदमी के लिए कितनी मुसीबत पैदा करते होंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti