क्राइम पेट्रोल के अभिनेता अनुज शर्मा आए मथुरा

बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन, हरिदास व तानसेन समाधि स्थल के किए दर्शन

मथुरा। भ्रष्टाचार, क्राइम, शारीरिक व मानसिक शोषण, लूट-डकैती आदि घटनाओं को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। जब तक लोग स्वयं इसके प्रति जागरूक नही होंगे इनमें कमी नही लाई जा सकती है। 

उक्त विचार सोनी टीवी के धारावाहिक क्राइम पेट्रोल के कलाकार अनुज शर्मा ने कृष्णा प्लाजा स्थित यूकेन सिग म्यूजिक एकेड़मी पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहे। इससे पूर्व उन्होंने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, हरिदास व तानसेन आदि की समाधि स्थल के भी दर्शन किए और यहां भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा करना लोगों का कर्तव्य है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी उसका लाभ ले सके।  पहली बार ब्रज भूमि पर आए अनुज शर्मा ने बताया कि वे 5 वर्षो से क्राइम पेट्रोल के एपिसोड कर रहे हैं। वे सोनी टीवी पर प्रसारित सूर्य पुत्रा कर्ण में विधुर व बिग मैजिक के शो बालकृष्ण में वासुदेव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे करीब एक दर्जन फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं और शीघ्र ही उनकी पिफल्म दशहरा रिलीज होने को है। इसके बाद वे डैम्पीयर नगर स्थित बिदास डांस अकेड़मी गए और बच्चों के साथ टाइम बिताया। इस दौरान एकेड़मी के डायरेक्टर बिस्मिल कुरैशी, गायक पुरूषोत्तम, म्यूजिक डायरेक्टर शुभम् शर्मा, राजेश पवार, रूपकिशोर, प्रवीन श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti