मथुरा। शहर के कंकाली क्षेत्र में आपसी विवाद में हमलावरों द्वारा गोली मार देने से एक युवक घायल हो गया। बताया गया कि चैकी कृष्णानगर अंतर्गत कंकाली क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर रामवीर और सौरभ में विवाद हो गया। बताते हैं कि इसके बाद सौरभ पक्ष की ओर से रामवीर के बड़े भाई टोनी चैधरी में गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित ने जिला अस्पताल में बताया कि क्रिकेट खेलने के मामले में विवाद हुआ था जिसके परिणामस्वरूप उसे गोली मारी गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





