क्रियेटिव फ्रैण्ड्स ग्रुप ने किया हुड़दंग 2015 का आयोजन

मथुरा। क्रियेटिव फैण्ड्स ग्रुप ने स्थानीय होटल में होली के रंगारंग कार्यक्रम हुड़दंग 2015 का आयोजन किया। जिसमें में पूरे प्रांगण को चार प्रांतो के दिलकश अंदाज में सजाया गया। कहीं ब्रज का माधुर्य बिखरा था कहीं राजस्थान की रंगीनियां, कहीं सजीले बंगल की झलक दिखी तो कहीं पंजाब की मस्तियां, हर तरफ सदस्याओं द्वारा अपने प्रांतो की झांकी ने कार्यक्रम में रंग भर दिये। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की छवि के समक्ष मुख्य अतिथि रजनी वाष्णेय पत्नी कुलपति वेटरिनरी विश्वविद्यालय व नगर पालिका अध्यक्षा मनीषा गुप्ता द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर हुआ। तदृपरांत कुंज बिहारी की आरती व माखन मिश्री से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं द्वारा होली के विभिन्न प्रांतो के लोक गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखरे दी। निधि व नीना जैन द्वारा दी गई हास्य प्रस्तुति ने सभी करे हसंने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि रजनी वाष्र्णेय व नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता द्वारा मोनिका, सुमित गोयल व रजनी गुप्ता को बेस्ट गटअप पुरस्कार, अर्चना व पायल को सवश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार, निधि व नीना जैन को बेस्ट हास्य प्रस्तुति का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित ब्रज की होली कार्यक्रम ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। नंदगांव के ग्वाल है बरसाने की छोरी है, गीत पर रेखा, सुजाता, सुनीता, नीना, दिव्यंाशी, सोनिका व रश्मी द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिप्रा राठी, मानीसी, सरिता, अचर्ना अग्रवाल, रितु गोयल, गुंजन, लक्ष्मी अग्रवाल, रेनु, वंदना, सीमा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नम्रता अग्रवाल द्वारा किया गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti