मथुरा । थाना व कस्बा जैंत क्षेत्र अंर्तगत अपने गांव बड़ौता से छटीकरा चैराहे के समीप पैदल जा रही थी कि ठाकुर क्रेन सर्विस की हाइड्रा क्रेन ने रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी क्रेन चालक मौका देखकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा जैंत क्षेत्र के ग्राम बड़ौता निवासी 40 वर्षीय रूपा पत्नी मान चन्द्र का भाई वृंदावन के एक अ स्पताल में भर्ती चल रहा है। सोमवार प्रातः रूपा अपने भाई की तबियत जानने के लिए छटीकरा चैराहे के पास वाहन का इंतजार कर रही थी कि सामने से आती क्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके फलस्वरूप रूपा गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जैंत थाना पुलिस ने क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया तथा उपचार के लिए महिला को निजी अस्पताल भिजवाया जहां उसने उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस क्रेन चालक की तलाश में जुटी हुई है।





