मथुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में जनपद के दर्जनों गाॅवों के किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन कर किसानों को शत प्रतिशत मुआवजें दिये जाने की माॅग की तथा एक मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माॅग की गई की किसानों को फसल के शत प्रतिशत नुकसान के हिसाव से मुआवजा दिया जाये। सभी ऋणों की वसूली स्थगित की जाये तथा किसान ऋण पर ब्याज पूरी माफ किये जाने की माॅग की। किसान नेताओं ने कहा कि अगर शासन ने उनकी माॅगों को नहीं माना तो 13 अप्रेल को क्षत्रिय महासभा कलेक्टेªट पर अनिश्चित कालीन विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में ठा0 थानसिंह, चन्दन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।





