मथुरा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था को और सृदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने प्रीति प्रदर्शनी को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी, राजेश कुमार को रिफाइनरी से केजेएस, राजेश गौतम को क्षेत्राधिकारी यातायात बनाया हैं। एसएसी के इस फेरबदल से जहाॅ बचें क्षेत्राधिकारियों में भी अपनी कुर्सी बचाये रखने की बैचेनी दिखाई देने लगी हैं। लेकिन एसएसपी डा. राकेश कुमार का कहना है कि कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने वालों को ही सर्किल व थानों पर तैनात किया जायेगा। कानून व्यवस्था में चूक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।





