खंडेलवाल धर्मशाला पर मूर्ति स्थापना पर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

खंडेलवाल वैश्य सेवा सदन ट्रस्ट समिति के मूर्ति स्थापना समारोह में निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग

गोवर्धन। खंडेलवाल वैश्य सेवा सदन ट्रस्ट समिति की ओर से आयोजित मूर्ति स्थापना समारोह में निकाली गई कलश शोभायात्रा में भक्ति की धारा प्रवाहित हो गई। बैंडबाजे के साथ कलश शोभायात्रा खंडेलवाल सेवा सदन से शुरू होकर झांकियों के बीच मानसी गंगा, दसविसा, सौंख अड्डा, दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा, बड़ा बाजार मोदी खाना, हाथी दरवाजा होकर निकाली गई। इस मौके पर समाज की महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों के बीच सजधज कर कलश धारण किये चल रही थीं। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल श्री राधाकृष्ण कृष्ण, नृसिंह भगवान की झांकी शामिल थी। महोत्सव में शिवलाल खंडेलवाल, सतीश चंद खंडेलवाल, शरण बिहारी खंडेलवाल, महेश चंद खंडेलवाल, किशोरी लाल, विष्णु, प्रफुल्ल, प्रदीप, विनोद, गिरधारी सेठी, योगेश खंडेलवाल आदि थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login