इलाज के एवज में परिजनों से तीस हजार हड़पे
मथुरा। थाना महावन अन्र्तगत गांव कारव में एक डाक्टर ने एक ग्रामीण को खराब खून चढा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। डाक्टर ने पीड़ित परिवार से तीस हजार रूपये भी ले लिये। अब मृतक के भाई ने डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कारव गाॅव निवासी महावीर सिंह का गांव के ही डाक्टर अशोक कुमार ने इलाज किया था। इलाज के दौरान उसने महावीर को खराब खून चढ़ा दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। डाक्टर ने महावीर के परिजनों से इलाज के ऐवज में तीस हजार रूपये भी ले लिये।





