
गोवर्धन। क्षेत्र के एक दैनिक समाचार पत्र के प्रबुद्ध संवाददाता को मिले खाली लिफाफे ने आज जमकर हड़कंप मचाया। मथुरा के एक एडवोकेट द्वारा पत्रकार को भेजे लिफाफे में जब कुछ भी नजर नहीं आया तो उसे लिफाफे में बंद साजिश की बू आने लगी और लिफाफा खुलने से पहले ही मामला थाने जा पहुंचा। लिफाफा थाने में पहुंच कर सभी पत्रकारों, कुछ प्रबुद्धजनों और थानाध्यक्ष के सामने खोला गया तब जाकर लिफाफे का मजमून समझ में आ पाया। मामला समझ कर थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत शनिवार दोपहर को एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता ब्रज बिहारी कौशिक को रजिस्टर्ड डाक द्वारा एक लिफाफा मिला। लिफाफे के प्रेषक में श्याम सिंह सिसौदिया एडवोकेट लिखा था। साजिश की संभावना से ग्रस्त ब्रज बिहारी कौशिक लिफाफे को लेकर गोवर्धन थाना पहुंचे। बृज बिहारी ने थाना प्रभारी राजा सिंह, पबुद्धजनों एवं अन्य मीडियाकर्मियों के समक्ष लिफाफा खोला गया तो उसमें सिर्फ दो खाली कागज निकले। उनमें से एक कागज पूरी तरह खाली था तो दूसरे कागज के एक कोने पर रूपीज फोर थाउजेण्ड फाइव हन्ड्रैड ओनली लिखा हुआ था। ये माजरा देख कर संवाददाता की सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी और उसे बेहोशी छाने लगी। उन्हें उपचार के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। ब्रज बिहारी कौशिक ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। लिफाफे में रखे सादा कागज देख उन्हें घबराहट के कारण बेचैनी हो गयी। वही इसकी कई अधिवक्ताओं को फोन कर जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नही हो सकी कि ये कौन अधिवक्ता है। खाली कागज के इस मजमून को देखकर संवाददाता की तबियत खराब हो गई है और उनका उपचार चल रहा है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS