खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण है अच्छा पड़ोसी : मोदी

थिंपू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात कहा कि देश की खुशहाली के लिए अच्छा पड़ोसी होना महत्वपूर्ण है और इसके अभाव में देश समृद्धि के बावजूद शांति से नहीं रह सकता। प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को पड़ोसी मुल्कों चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में देखा जा सकता है। उन्होंने भूटान को इस बात की याद दिलाते हुए यह टिप्पणी कि उसकी खुशहाली के कारणों में से एक उसके पास भारत जैसा अच्छा पड़ोसी होना भी है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की ओर से आयोजित भोज में भाग लेने के दौरान मोदी ने कहा, 'खुशहाली की गारंटी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपको कैसे पड़ोसी मिलते हैं। कभी-कभी आपको ऐसे पड़ोसी मिलते हैं कि सारी खुशहाली और समृद्धि होते हुए भी आप शांति से नहीं रह सकते हैं।'

हालांकि मोदी ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में देखा जा सकता है, क्योंकि इनकी वजह से आर्थिक समृद्धि के बावजूद भारत को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले विदश दौरे के लिए मोदी ने भूटान को चुना है। दो दिन के दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री ने भूटान को आश्वस्त किया कि नयी दिल्ली में सरकार बदलने के बावजूद भारत उसे विशेष तरजीह देना जारी रखेगा। उनका यह आश्वासन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के दिनों में चीन भूटान को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करता रहा है।

मोदी ने आज रात भूटान को आश्वासन दिया कि भले ही दिल्ली में सरकार बदल गयी हो लेकिन भारत उसकी खुशहाली एवं प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए शांति, सुरक्षा, विकास एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर पर ध्यान देने को अधिक बल दिया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti