फरह, ब्यूरोः कस्बा के हनुमान मंदिर के पास रखे लकड़ी के खोखे को तोड़कर अज्ञात चोर हजारों का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर आना भी मुनासिब नहीं समझा। गांव परखम निवासी अश्वनी फरह हनुमान मंदिर के पास लकड़ी के खोखे में आजीविका कर परिवार का पेट पाल रहा है। बीती रात चोरों हजारों रुपये का सामान चुराकर उसकी कमर तोड़ दी। पीडि़त ने थाने में सूचना भी दी, लेकिन कोई देखने नहीं आया।





