
यमुना भक्त साक्षी जी महाराज से मिलने के दौरान
मथुरा। यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने के लिये यमुना रक्षक दल ने सभी सांसदो व राज नेताओं से मिल यमुना के दर्द को सुनाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज से यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल उनके वृन्दावन स्थित आश्रम में मिला। शिष्ट मंडल ने माननिय साक्षी जी महाराज से मिल उन्हे यमुना की पीर सुनाई एवं यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 5 बार के सांसद व हरिद्वार के निर्मल अखाड़ा के महामण्डलेश्वर स्वामी साक्षी जी महाराज को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय संरक्षक का पदभार सौंपा गया। उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा कि वह 2 नबम्बर को यमुना रक्षक दल द्वारा हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने की बात कहते हुये उन्होने कहा कि यमुना को साफ करना गंगा से कहीं अधिक आसान है, हमारी सरकार नदियों के प्रति गंभीर है और उसका दृढ़ संकल्प है कि देश की सभी नदियां स्वच्छ हो और उनको आपस में जोड़ा जाये। इसके लिये प्रधानमंत्री जी द्वारा गंगा, यमुना और ब्रज से लगाव रखने वाली साध्वी उमा भारती जी को इस मंत्रालय की कमान सौंपी है एवं उन्होने हाल में ही गंगा से पहले यमुना को शुद्ध कराने की बात कही है इसलिये हमें आशा है कि मुक्तदायिनी यमुना भी जल्द स्वच्छ होकर ही रहेगी। उन्होने शिष्ट मंडल को आश्वत करते हुये कहा कि मैं आपकी बात को प्रधान मंत्री व जल संसाधन मंत्री उमा भारती को पत्र लिख अवगत कराने का की बात कही। दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि मथुरा में यमुना की इस कलुष का मुख्य कारक हथिनी कुण्ड पर यमुना जल का कैद होना है। इसलिये इस बार यमुना रक्षक दल द्वार हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त कराने व समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर हथिनी कुण्ड पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह किया जायेगा। जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है तभी यमुना की निर्मल धारा ब्रज में पुनः बहेगी। दल के शिष्ट मंडल में महासचिव रमेश सिसौदिया, प्रवक्ता डाॅ लक्ष्मी गौतम, प्रचार सचिव भागवत प्रवक्ता विष्णुप्रिया जी, राधा वल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति उपस्थित थें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted