मथुरा। अम्बाखार पापड़पीर नगले मंे व्याप्त गंदगी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। राजद कोली समाज ने नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि एक तरफ भाजपा पूरे देश में सफाई की दुहाई दे रही है वहीं भाजपा का नगर पालिका बोर्ड होने के बाद भी शहर के मौहल्ले गंदगी से अटे पड़े हैं। इस अवसर पर गौरीशंकर यादव, विनय शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह महावर, शैलेश यादव, गिरीश सक्सैना, हरीश बंसल, सोहन सिंह, निर्मला देवी, रचना चैधरी आदि उपस्थित थे।





