गणतंत्र दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण तथा दिलाई शपथ

 गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएम राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह सम्मानित करते हुए 

जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता सेनानी भवर सिंह शर्मा का किया सम्मान

संविधान में प्रगति की सारी व्यवस्थायें दी गई हैं पालन करने की जरूरत: डीएम 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 67वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के प्रति सच्छी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के मात्र एक वयोवृद्ध स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भंवर सिंह शर्मा को शाॅल व नारियल दिया तथा जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने श्रीशर्मा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए श्रीशर्मा ने कहा कि सभी लोग बिना शपथ लिए ईमानदारी से अपना काम करें देश अपने आप प्रगति करेगा। जिलाधिकारी ने श्री शर्मा को आश्वस्त किया कि हम सभी ईमानदारी से काम करेंगे और देश की प्रगति में सहभागी बनेंगे।

उसके पश्चात पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में हमारे देश में संविधान लागू किया गया और आज हम 67वां गणतन्त्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विगत 66 वर्षों से प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में देश की तरक्की की सारी व्यवस्थायें दी है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि संविधान में दी गई व्यवस्थाओं का सच्ची निष्ठा, लगन व ईमानदारी से पालन करें। दुनियां की ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमारे देश को तरक्की के शिखर तक पहुॅचने से रोक सके।

इस अवसर पर पुलिस माॅर्डन स्कूल, स्वामी विवेकानन्द विद्यालय, सेन्ट डामनिक स्कूल, सेन्ट पाॅल स्कूल, अमरनाथ विद्या मन्दिर, चन्दनवन पब्लिक स्कूल तथा रमनलाल शोरावाला स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा परेड को एक लाख का इनाम दिया गया। सभी स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मेडल से पुरस्कृत निरीक्षक उमर सिंह यादव व उप निरीक्षक हरीश कुमार यादव सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अच्छे कार्य करने वाले पत्रकारों को भी पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर जिला जज दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वित्त एवं राजस्व व कानून व्यवस्था सर्व अजय कुमार अवस्थी, महेन्द्र प्रसाद व सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात, ग्रामीण, अपराध व केजीएस आशुतोष द्विवेदी, अजय कुमार, राम मोहन सिंह व हृदयेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, सहित सभी क्षेत्राधिकारी व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार तथा आमजन उपथित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti