मथुरा। विधानसभा क्षेत्र के कस्बा गोवर्धन के गाँव मुड़सेरस में गणतंत्र दिवस पर श्रीहरिया इंटर काॅलेज में झंडारोहण के पश्चात स्कूल के प्रबंधक शिवराम सिंह व मुड़सेरस के ग्रामप्रधान बच्चू सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोकदल नेता कुँवर नरेंद्र सिंह का चाँदी का मुकुट व स्वाफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं महरौली के प्रधान नारायण सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से किशन सिंह मास्टर महरौली, ठाकुर रोहतान सिंह मुड़सेरस, नानों सिंह पटेल, मूली सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की वैसे तो हमारा देश देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था पर पूर्ण आजादी 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू कर मिली। हम देश वासियों के लिए एक गौरव की बात है कि हमारा संविधान पूरे विश्व सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। मुड़सेरस में झंडा रोहण्ड के पश्चात 5 गाँव की रेस प्रतियोगिता का शुभारम्भ रालोद ने द्वारा किया गया। उन्होंने गाँव भगौसा में मनीष लम्बरदार के राधा रमण विद्यालय पर झंडा रोहण कर वार्षिक उत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। वहीं गाँव कोनहाई में राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल पर झंडा रोहण्ड किया जहाँ पर गाँव वासियों ने रालोद नेता को 11000 रूपये भेंट किए। इस अवसर पर उनका जगह जगह स्वागत किया गया।





