मथुरा। गूजरहटटा, चैबियापाड़ा स्थित प्राचीन श्री दशभुजी गणेश मंदिर पर श्री गणेश चतुर्थी कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। गणेश चतुर्थी 17 सितंबर को सुबह सात बजे से साढे ग्यारह बजे तक पूजन एवं सेवा की जायेगी। मध्यान्ह 12 बजे से चार बजे तक विद्वानों एवं आचार्यों द्वारा पंचामृत एवं महाभिषेक किया जायेगा। रात्रि दस बजे महाआरती का आयोजन किया जायेगा। श्री दशभुजी गणेश भक्त मण्डल ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।





