गणेश पूजा महोत्सव में आमंत्रित कर डीएम एसएसपी को प्रदान किये स्मति चिन्ह

पहले चित्र में डीएम बी0 चन्द्रकला एवं दूसरे चित्र में एसएसपी मंजुल सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं सिद्धि विनायक काॅलेज की प्रबन्धिका श्रीमती मधु शर्मा

गोवर्धन। मथुरा रोड स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय की प्रबन्धिका ने शनिवार को मथुरा पहुंचकर जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला को विद्यालय में आयोजित होने वाले गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में आने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर आमंत्रित पत्र दिया।

कस्बे के मथुरा रोड स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मधु शर्मा ने विगत शनिवार को मथुरा पहुंचकर जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका मंजिल सैनी को गणेश जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हे अनन्त चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम के मौके पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी को गोवर्धन स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित पत्र दिया। विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम झांकियों के धूम धाम से मनाया जायेगा। महाविद्यालय के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने सभी गणेश भक्तों को इस कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर प्रबन्धिका श्रीमति मधु शर्मा एवं प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, निदेशक एन0के0 शर्मा, डा0 श्रीमती पवन शर्मा, डा0 पूनम वर्मा, प्रो0 ब्रज बिहारी बघेल आदि भी मौजूद रहेे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login