गणेश भक्तों को मुफ्त वड़ा-पाव और शरबत वितरण किया गया

 

 मालाड( वेस्ट) में जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और लायंस क्लब ऑफ़ वेस्टर्न सबअर्बन द्वारा 

मुंबई। मालाड( वेस्ट) में जैनसन प्लाजा के पास एस. वी. रोड पर जीवन ज्योति सामाजिक संस्था और लायंस क्लब ऑफ़ वेस्टर्न सबअर्बन द्वारा एक विशाल पंडाल लगाया गया था, जहाँ गणेश विसर्जन के लिए जाने वालेगणेश भक्तों को मुफ्त वड़ा-पाव,शरबत और पानी का वितरण किया गया। जीवन ज्योति सामाजिक संस्था के और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वार्ड ३२ के  अध्यक्ष परशुराम शर्मा द्वारा सी. ए. अमरनाथ शर्मा और जयंती भानुशाली को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में परशुराम शर्मा,राजेंद्र बाला, सी. ए. अमरनाथ शर्मा,राजेंद्र शहादे ,संदीप भोसले, देसाई काका, संदीप महिडा, श्री. पिठुवा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोगों ने काफी सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। 

 

  S.B.Sharma

 

(P.R.O.)

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti