गणेश शोभायात्रा के साथ 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू

मथुरा। शहर की श्री रामलील सभा के तत्वाधान में 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मुकुट पूजन, व भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। प्रभातवेला में श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीलामंच पर श्रीगणपति, व षोडश मात्रका वरूण, पंचोमकार, नवग्रह, कलश पूजन, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, चैंधरी दीनानाथ, नारायण हरी गुप्त, नन्द किशोर स्टील वाले, महेश चन्द्र सीए, बाबूलाल बस वालें, जुगल किशोर अग्रवाल, रासबिहारी लोहेवाले, अशोक सर्राफ, आनन्द साड़ी वालें, सहित गणमान्य वरिष्ठ जनों ने पूजन किया। तत्पश्चात श्री राम, जानकी, भरत लक्षमण, शत्रुध्न, हनुमान जी, ब्रहमा जी, शिव जी, आदि के मुकुट व श्रंगार तथा शस्त्रों का विधिवत पूजन आचार्य गोबिन्द स्वामी तथा अनिल शर्मा, द्वारा कराया गया। सांयकाल जन्मस्थान से भव्य श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर भम्रण करने के पश्चात पुनः जन्म स्थान पहुंची। शोभायात्रा में झाकियों के साथ, अन्य झाकिया, बैंण्ड, आकर्षण का केन्द्र थी। वहीं काली के अखाड़ें पट्टेवाली करते चल रहें थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह आरती व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गौरसरन सर्राफ, सुरेश चन्द्र सुपारी वालें, मीडिया प्रभारी अशोक पाठक, नीतिन सर्राफ, रवि प्रकाश, रमेश चैधरी, संजय विजली वालें, मदन मोहन श्रीवास्तव, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, अनूप टेंट हाउस, विनोद सुपारी वालें, अमित भारद्वाज, रामनारायण गर्ग, बांकेलाल घुंघरू वालें, बांके बिहारी तेल वालें, शैलेन्द्र शर्मा, अमित हकीम, विनोद सर्राफ, राकेश निवाड़, शांशंक पाठक आदि थे। मध्यान्ह में जमुना प्रसाद गर्ग व बनवारीलाल गर्ग द्वारा प्रसाद सेवा की गई।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti