एसडीएम ने चावल व कैंटर सहित चालक व एक अन्य पुलिस को सौंपा
मथुरा। उपजिला अधिकारी छाता ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे राशन के चावल का जखीरा बरामद कर कैंटर चालक को पुलिस कस्टडी में दे दिया तथा चावल एवं कैंटर भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने मामला दर्ज कराया है।
गुरूवार को देर संाय एस.डी.एम. छाता रामअरज यादव ने हाइवे पर छाता कोतवाली के सामने केन्टर को पकडा जिसमें दो सौ बोरा चावल लदा हुआ था। ड्राइवर पर माल के कोई कागजात नहीं थे। एस.डी.एम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने कोतवाली छाता में केन्टर के ड्राइवर व वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एस.डी.एम रामअरज यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सांय 4 बजे करीब हाइवे पर छाता कोतवाली के सामने छाता से कोसी के ओर जा रही चावलों से लदी केन्टर को चैंकिग किया। कोतवाली पुलिस को बुलाकर कोतवाली में सीज करा दिया है। आपूर्ति विभाग व जिलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। एस.डी.एम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने ड्राइवर सुरेन्द्र पुत्र उदय सिंह निवासी सींगू थोक छाता व वाहन स्वामी चेतराम निवासी कोसीकलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एस.डी.एम की इस कार्यवाही से राषन डीलरों में हडकंप मच गया।





