गर्मी के मौसम में जाम के झाम से झूझ रही है जनता

गर्मी के चलते कस्बा में लगने वाले जाम में फॅसे वाहन

राया। कस्बा में सडक किनारे लगे ठेल ढकेल व दुकानों के आगे दो तीन फुट तख्त लागकर दुकान करने वाले संचालकों की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कस्बा में कई कई घण्टों जाम लगा दिखाई देता है। इसमें राया मथुरा चलने वाले टैम्पों, भी पीछे नहीं हटते। सादाबाद रोड तिराहे व बल्देव तिराहे पर आये दिन आठ दस टैम्पों ़अपने टैम्पों को खडा कर लेते है। इसी की वजह से कस्बा में घण्टों जाम लगा रहता है। तपती धूप में वाहनांे की कई किलोमीटर तक लम्बी लम्बी कतारें दिखाई देने लगती है। और आने जाने वाले मुसाफिर गर्मी के मौसम में घण्टों जाम में फसें रहते है। चुनाव की वजह से थाने में फोर्स न होना यह भी एक जाम की समस्या है। कई बार तो बीमार लोगों को भी जाम के झााम में फॅसे रहना पडता है। और एक दो गार्ड या काॅस्टेबल जाम खुलवाने की कोशिश करताहै। तो कडकडाती धूप की वजह से वह भी परेशान होकर पीछे हट जाता है। कस्बा में प्रत्येक चैराहे व रोडों पर अतिक्रमण के चलते भी जाम की समस्या बनी हुई है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने लिखित व मौखिक शिकायतें उच्च अधिकारियों से की है। मगर शिकायतें कचडे के डब्बे में बन्द कर दी जाती है। जाम की समस्या से निबटने के लिए उच्च अध्किारियों को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करे तभी जाम की समस्या से निजात मिल सकता है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti