"गांधी विचार मंच" की तरफ से अरविंद केजरीवाल को बधाई

मुंबई। सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने संस्था की तरफ से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में जीत के लिए मुबारकबाद दी है तथा पार्टी के सभी लोगों को बधाई दी है। और मनमोहन गुप्ता ने कहा," आज की जनता काफी समझदार और जागरूक हो गई है। पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को और अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। अब दोनों को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं। वर्ना किसी और को भी मौका जनता दे सकती है। कोई भी पार्टी नहीं कह सकती है कि हमारे पास बहुमत नहीं था। दिल्ली की जनता को भी धन्यवाद कि एक पार्टी को बहुमत दिया। आगे भी देश की जनता देश के सभी चुनाव में किसी भी एक पार्टी को बहुमत दे और उस पार्टी से उसके कामकाज का हिसाब अगले चुनाव में ले।"      

Sanjay Sharma Raj


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti