गांधी विचार मंच द्वारा आयोजित "अखंड रामायण'' का पाठ सफलता पूर्वक संपन्न

मुंबई। सामजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' की उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता मनमोहन गुप्ता एवं समस्त गुप्ता परिवार द्वारा 'अखंड रामायण'( रामचरित मानस)  के संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन २१ फ़रवरी से २२ फरवरी २०१५ तक राधे माँ भवन, सोडावाला लेन, बोरीवली(वेस्ट), मुंबई -९२ में किया  गया, जिसे श्री रामायण प्रचार समिति, मुंबई द्वारा संगीतमय ढंग से प्रस्तुत किया गया और उसके बाद भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम हुआ। रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। सैकड़ों भक्तों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

सामजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता ने और उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया।

 

 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti