
मुंबई। सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने २ अक्टूबर २०१४ को "गांधी जयंती" के अवसर पर "गांधी जयंती समारोह" का आयोजन शाम को राधे माँ भवन ,बोरीवली (वेस्ट),मुम्बई में किया था। जोकि बड़े धूम - धाम के साथ मनाया गया और काफी रंगारंग तरीके से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात मनमोहन गुप्ता और श्रीमती स्नेहलता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। जहाँ पर महात्मा गांधीजी पर आधारित गीत -भजन का संगीतमय कार्यक्रम और बाद में कवि सम्मलेन का कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम का संचालन गीतकार हरिश्चन्द्र ने किया।

जहाँ पर बच्चों ने गांधीजी ,नेहरूजी आदि नेताओं की वेश भूषा में लोगों को काफी प्रभावित किया। स्कूल के बच्चों ने बहुत अच्छा नृत्य और कविता प्रस्तुत किया और गांधीजी के बारे में लोगों को बताया। कवि खन्ना मुजफ़्फ़रपुरी, गीतकार हरिश्चन्द्र , गायिका उषा तिमोती, संगीतकार दामोदर राव, शास्त्रीय गायक कृष्णा चारी, गायक यशवर्धन काफी संगीतमय और देशभक्ति के गाने प्रस्तुत किया। डॉक्टर रजत पी. मोदी ने गांधीजी के नोट, कोइंस ,डाक टिकट, लिफाफा, अन्तर्देशी और पोस्ट कार्ड इत्यादि काफी दुर्लब चीजों की विशेष प्रदर्शनी लगाया था। इसके बाद सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने गांधीजी के विचारों और उनके बारे में बताया और कविता सुनाया और उसके बाद गांधी जयंती समारोह स्मारिका का और गीतकार हरिश्चन्द्र दवारा कविता के पुस्तक'अल्पा' का विमोचन किया गया। और अग्रबंधू सेवा समिति के अध्यक्ष किशनचंद गुप्ता , कोषाध्यक्ष गोपालदास गोयल, ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संजीव झा,शिवजी गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता,बाबूलाल अग्रवाल, दया शंकर,फिरतूराम, डॉक्टर भगवान तिवारी, राम सिंह,दिनेश अग्रवाल, प्रकाश कोठारी,परशुराम शर्मा,कुणाल सिंह कुशवाहा,प्रोफेसर आर के सर,प्रोफेसर अनिल द्वेदी, राजीव अग्रवाल, आर यू सिंह इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को चारचाँद लगाया और सफल बनाया।
"गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष कानबिहारी अग्रवाल, श्रीमती स्नेहलता गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक सुत्राले, महामंत्री मिथलेश मिश्रा, संयोजक जयप्रकाश पाण्डेय तथा सम्पूर्ण गुप्ता परिवार ने सभी लोगों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





