गांधीजी व शास्त्रीजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

गांधीजी व शास्त्रीजी को अर्पित की श्रद्धांजलिमथुरा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जनपद में धूमधाम से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर दोनों महापुरुषों के चित्रपटों पर जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर व शहर कांग्रेस कार्यालय पर शराध्यक्ष आबिद हुसैन सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर विधायक श्रीमाथुर ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सदाचार, के उनके आदर्शों को पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व मानता है। शास्त्री जी ने अपने प्रधानमंतित्व काल में जय जवान जय किसान का नारा बुलंद कर देश को मजबूत किया था। शहराध्यक्ष आबिद हुसैन की अधयक्षता में कांग्रेसीजनों द्वारा रामधुन गायी गई। पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में महेश रावत, मास्टर प्रताप सिंह, विनेश सनवाल, चै. प्रताप सिंह राणा, प्रखर चतुर्वेदी, ज्ञान सिंह चैधरी, डा. आशुतोष भारद्वाज, कमलेश चैधरी, मनोज गौड, अजय शर्मा एडवोकेट, मुकेश धनगर, महेश प्रधान आदि कांग्रेसजन भी मौजूद थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की महावन इकाई ने जिला सहप्रमुख भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी के चित्रपट पर पुष्पाजंलि अर्पित कर बल्देव रोड स्थित गोपालपुर गांव में जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर संतोष परिहार, अजय गौतम, दीपक सिंह, सौरभ पाठक, केके, देशबंधु, सोनू शर्मा, गुरूचरन पारस, लवि गोयल, रवि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti