मथुरा। वृन्दावन गोविन्द मठ वृन्दावन में ब्रज महोत्सव के दौरान नरी गाँव में ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण कर ब्रज महोत्सव मनाया गया। वृक्षारोपण से पूर्व हरिनाम संकीर्तन एवं प्रवचन आदि का कार्यक्रम हुआ जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरान्त वृक्षारोपण किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हम सभी को मिलकर कुण्ड, सरोवर, यमुना एवं गाय को बचाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों को शुद्ध घी, दूध-दही एवं मक्खन इत्यादि उपलब्ध कराया जाये। इससे ब्रजवासी मालदार हो सकते हैं एवं उन्हे रोजगार मिल सकता है। इससे गाय बच सकती है। हमें इस पर विचार करना होगा। उन्होने ऐलान किया कि स्वास्थ युक्त ब्रज, मीठा पानी युक्त ब्रज, सुसंस्कार युक्त शिक्षा वन सम्पदा युक्त ब्रज, आदर्श ब्रज बनाया जा सकता है।
दूषित जल के कारण गाँवों में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इसके पीछे यमुना में डाले जा रहे फैक्ट्रियों का विषाक्त जल जो कैनालों के माध्यम से गाँव -गाँव में पहुँच रहा है। यहां अन्न और सब्जी खाने योग्य नहीं रहा। कुण्ड और सरोवर में इतनी गंदगी हो रही है कि किनारे खड़ा होना मुश्किल है, जबकि सभी कुण्ड और सरोवर पूज्यनीय है। नौजवानों की टीम बनाकर ब्रज के प्रत्येक गाँव को आदर्श गाँव बनायेगें। यही भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, वीरेन्द्र सिंह सुदामा, ओमप्रकाश, नारायण सिंह, प्यारेलाल, प्रेम सिंह, हरिश्चन्द्र, गंगाराम, भगवान सिंह, योगेश, प्रेमपाल, लक्ष्मण सिंह, नन्दकिशोर पहलवान, राजेन्द्र सिंह, पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।





