गांव रावल को लिया सांसद हेमा मालिनी ने गोद

मथुरा। संसदीय क्षेत्र मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने भी अपने क्षेत्र के एक गांव रावल गांव को गोद लिया है। हेमा ने इस मामले में 129 ग्राम पंचायतों तथा 76 एकल गांवों में से भगवान कृष्ण की मुख्य सखी राधारानी के जन्मस्थल रावल गांव को सर्वांगीण विकास के लिए चुना है। महावन तहसील के अंतर्गत आने वाले इस रावल खादर गांव की पंचायत के अलावा चार गांव नगला गोपी, नगला महाराज, नगला कोला एवं नगला काजी शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि सांसद आदर्श गांव विकास योजना में चयन के लिए सांसद के पास 129 ग्राम पंचायतों तथा 76 एकल गांवों की सूची भेजी गई थी, जिनमें से उन्होंने रावल गांव को प्राथमिकता देते हुए चुना है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login