गाय की मौत पर गौरक्षकों ने लगाया जाम

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन मथुरा मार्ग पर गाय की मौत पर गौरक्षकों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शित किया। मौके पर पुलिस भी पंहुच गयी और समझा बुझाने के बाद जाम को खुलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर अनियंत्रित और तेजगति से आते अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गयी। इसको लेकर गौ रक्षक दल के सदस्यों ने मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले प्राईवेट वाहन चालकों से गौर रक्षक दल के सदस्यों की नोंकझोंक भी हुयी। घटना की सूचना पर पुलिस पंहुच गयी और जाम को खुलवाया। बताया गया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर तेज गति से चलती डग्गेमार बस संख्या यपूी 85 एटी 4259 को मौके पर सीज भी कर दिया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti