गाय राष्ट्रीय पशु घोषित हो

मथुरा। गौ रक्षा जनजागरूकता अभियान से जुड़े लोगों ने गायों को राष्ट्रीय पशु घोषित करने तथा उन पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग सरकार से की है। इसके लिए संगठन का प्रतिनिधि मंडल हिन्दूवादी सांसदों से मिलकर इन पर अमल की मांग करेगा। संस्थान के अध्यक्ष आरपी सिंह सोलंकी ने बैठक में जानकारी दी कि संगठन इस मुद्दे पर सांसद योगी आदित्यनाथ, हरिसाक्षी महाराज, सहित अन्य सांसदों से मुलाकात करेगा। इस दौरान डा. राजेन्द्र सिंह, ब्रिजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी पं. उत्तम शर्मा, ठा. कमल सिंह, कृष्णा उपाध्याय, हीरादास बाबा, मोरध्वज अग्रवाल, तुलसीराम, तेज सिंह, दीपक आदि लोग मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti