गायब किशोरी का सुराग नहीं

मथुरा । कोसीकलां के हरदेव गंज से एक किशोरी अचानक घर से गायव हो गयी। पांच दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। गत 2 दिसम्वर को हरदेव गंज से एक 19 वर्षीय किशोरी बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिस्तेदारों व मिलने वालों के यहां किशोरी की काफी तलाश की लेकिन पांच दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाना कोसीकलां में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti