मथुरा। श्रीराधा रानी गौ सेवा धर्माथ समिति की आवश्यक बैठक ब्रजधाम वृन्दावन कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें मथुरा जनपद में लावारिश रूप से घूमनें व उनके द्वारा कागज, पालीथिन आदि गन्दगी को भोजन के रूप में लेने व उन दूषित रसायन ग्रस्त सामग्री से बीमार होने व मृत होने की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। तथा जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की माॅग की गई। समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मथुरा नगरी की पहचान भगवान श्रीकृष्ण एवं गाॅयों की वजह से हे। विश्व स्तर पर एक अनूठी पहचान बनायी हैं। आज इसी मथुरा नगरी में गायों को लावारिस रूप से छोड़ दिया जाना और उनके लिये कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं किया जाना चिन्ता का विषय हैं। बैठक का संचालन करते हुए प्रबन्धक राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा जनपद में लावारिस घूमनें वाली गायों को गौशाला में पालनें व समुचित रख रखाव की अध्यक्षता पर ठोस एजेन्डा तैयार कर जिला प्रशासन से सहयोग लेते हुए अमली जामा पहनाया जायेगा। गौशाला के संचालन व समस्त व्यवस्थाओं पर विचार व्यक्त करते हुए समिति के श्रीमती चचंल शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा, गोबिन्द वर्मा, आदि सदस्यागणों ने अपनी उपस्थित दर्ज करायी।





