![]()
वृक्षारोपड़ कर मनाया सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल ने स्वतंत्रता दिवस
गोवर्धन। गिर्राज तलहटी में शुक्रबार को मथुरा जिले की मुख्य बिकास अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने उद्यान बिभाग के अधिकारियों के साथ बृक्षारोपण कर 68 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश के अमर शहीदों को नमन किया। गोवर्धन के गांव आन्योर स्थित समर हाउस पर मुख्य बिकास अधिकारी ने उधान बिभाग के अधिकारियों के साथ बृक्षारोपड किया स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उद्यान बिभाग द्वारा गिर्राज तलहटी में दो हजार बृक्षों का पौध रोपड किया जाना है इसी के चलते शुक्रबार को 68वंे स्वतंत्रता दिवस पर उद्यान बिभाग के अधिकारियों ने मुख्य बिकास अधिकारी के साथ मिलकर बुक्षारोपड का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दुर्गाशक्ति नागपाल ने जनपदवासियों को संदेश देते हुऐ कहा कि जनपदवासी स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपड कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लें और कहा कि पौधे को अपने परिबार का सदस्य मान कर चले जो कि हमारी निःस्वार्थ सेवा करते है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS