गिरिराज जी का वार्षिक महोत्सव 3 व 4 जनवरी को

गोवर्धन परिक्रमा समिति ढहर के बालाजी जयपुर से आये भक्तगण दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए

गोवर्धन। श्रीगोवर्धन परिक्रमा समिति ढहर के बालाजी जयपुर की ओर से 12 वां वार्षिक दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव 3 व 4 जनवरी को मनाया जाएगा। श्रद्धा, भक्ति व आस्था के अलौकिक इस कार्यक्रम में भक्ति रस गंगा में जयपुर से आये गायक कलाकार गोविंद शर्मा एंड पार्टी के निर्देशन में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दो दिवसीय भंडारे में अनवरत रूप से चतुर्दशी एवं पूर्णिमासी पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। गिरिराज जी की तलहटी के संतों का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल कृष्ण शर्मा, रामप्रकाश वैद्य, निर्मल भूतिया, हनुमंत सिंह कुमावत, हनुमान सहाय शर्मा, नरेश मेहता, महेश अग्रवाल, राम सिंह राठौड़, रामलाल जाट, ओंकार सिंह, रवि अग्रवाल, विमल अग्रवाल आदि थे। 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login