
हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर का स्वागत करते स्थानीय लोग
गौरक्षा कानून को पैरवी करेंगे सांसद
गोवर्धन। हाथरस के भाजपा सांसद राजेश दिवाकर ने कहाकि गिरिराज धरा में चारों ओर गंदगी का आलम नजर आता है। धार्मिक स्थली की सफाई व्यवस्था के लिए वह जिला प्रशासन से मिलकर योजना तैयार कराएंगे। भारतीय संस्कृति में गोमाता में देवों का वास बताया जाता है। वह प्रधानमंत्री से मिलकर गोकशी रोकने को कानून बनाने की पैरवी करेंगे। तथा गोशाला संचालकों से मिलकर गोवंश के पालन को योजना तैयार करेंगे। सांसद राजेश दिवाकर ने गोवर्धन पहुंचकर दानघाटी गिरिराज के चरणों में नमन किया। सेवायत पवन कौशिक ने मंत्रोच्चारण से सांसद को गिरिराज पूजा कराई। स्थानीय लोगों ने राजेश दिवाकर का दुपट्टा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेम शंकर, सतेन्द्र कौशिक राजीव कौशिक, साजन, मुकेश कौशिक, विनोद, संजीव, विवेक, आदि तमाम लोग मौजूद थे।





