
गिरिराज तलहटी में आयोजित गिरिराज महाराज के भव्य एवं अलौकिक श्रंगार के बीच सजा छप्पन भोग दर्शन
गोवर्धन में आयोजित गिरिराज जी के छप्पन भोग दर्शन का आरती उतारकर शुभारंभ करते संत सियाराम दास जी, हरिओम बाबा, सांसद चै0 बाबूलाल व अन्य
गोवर्धन। श्री गिर्राज सेवा मंडल आगरा द्वारा शुक्रवार को आयोजित अनूठे छप्पन भोग महोत्सव की अद्भुत छटा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सर्द हवाओं के बीच भव्य महल में श्रीकृष्ण स्वरूप में विराजमान गिरिराज जी के दर्शन करके भक्त भावविभोर हो गये। इस अनूठे छप्पन भोग ने श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों द्वारा द्वापर युग में कराई गई पूजा को याद करा दिया। आन्यौर परिक्रमा मार्ग संत गया प्रसाद पंडित जी के समाधि स्थल के समीप आयोजित गिरिराज जी के छप्पन भोग की सबसे बड़ी विशेषता में ठाकुर जी का मणिक, हीरे मोती, पन्ने आदि रत्नों से श्रंगार किया गया। गिरिराज जी का अद्भुत श्रंगार देख हर कोई उनके रंग में रंगता नजर आया। पश्चिम बंगाल व अन्य प्रांतों से मंगाये गये फूल श्रंगार की शोभा बढ़ा रहे थे। छप्पन भोग महोत्सव का शुभारंभ सामुहिक रूप से आरती उतारकर हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास महाराज, काष्र्णि आश्रम से महंत हरिओम बाबा, सांसद चै0 बाबूलाल ने किया। श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये सात तोरण द्वार एवं सुसज्जित विशेष मार्ग में बैंडबाजे की धुन पर शहनाई बज रही थी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सरंक्षक महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। छप्पन भोग दर्शन देर रात्रि तक चलते रहे। महोत्सव में अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सरंक्षक महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, अजय गोयल, श्याम माहेश्वरी, अखिलेश भटनागर, नीरज अग्रवाल, सीमा गोयल, कविता अग्रवाल, विकास जैन, अनिल अग्रवाल, भोला नाथ, दीपक, राजीव, शिव शंकर माहेश्वरी आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS