
श्री कृष्ण कंी शाश्वत संगिनी मां यमुना को ब्रज में लाने के लिये यमुना भक्त प्रयासरत है। हरिनाम संकीर्तन के बल पर यमुना आन्दोलन को गतिमान करने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा विगत दो बर्षो से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन चलाया जा रहा है। यमुना आन्दोलन को गतिमान करने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा 26 अगस्त मंगलवार से गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग में पूंछरी के लौठा के निकट गुरूमाया धर्मशाला में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। अखण्ड हरिनाम संकीर्तन के गोवर्धन में शुभारम्भ के अवसर पर यमुना रक्षक दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं बडे़ उल्लास के साथ संकीर्तन करते हुआ शुभारम्भ किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि गिरीराज जी महाराज के आशीर्वाद से यमुना आन्दोलन को गति मिलेगी। उनके धाम में उनका संकीर्तन कर उनसे यमुना मुक्ति एवं शुद्धि की प्रार्थना की जायेगी। हरिनाम संकीर्तन में बडी शक्ति है और इसी हरिनाम के बल पर हम अपने उद्देश्य में अवश्य सफल होंगें। यमुना बढ रहा भंयकर प्रदूषण हम सभी के लिये हानिकारक है इसलिये हम सभी को उसकी मुक्ति के लिये प्रयास तेज करने होगें। यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रत्यक्ष साक्ष देने वाले ब्रज की पहचान गिर्राज जी और यमुना मैया है इसलिये हम
उन्ही को संकीर्तन सुना यमुना मुक्ति की मुहिम को आगे ले जायेगें।
यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान, अरूण चतुर्वेदी, ने कहा कि यमुना की मुक्ति के लिये ब्रज के एक एक ब्रजवासी को जाग्रत हो यमुना आन्दोलन में सहयोग करना होगा तभी हमारी यमुना मैया मुक्त हो सकेंगी।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, राजेन्द्र भगत जी, सतीश अवस्थी, विरेन्द्र दास, सत्यनारायण, ब्रजमोहन, उड़ीया बाबा, लाल बाबा, हरिओम सिंह, मोहन सिंह, सुरेश, निहालचन्द शर्मा, बाॅबी चश्मा, आदि उपस्थित रहे।





