गिरिराज तलहटी अलौकिक श्रंगार के बीच छप्पन भोग के दर्शन

श्री गिर्राज सेवा मंडल आगरा की ओर से पदाधिकारियों ने की तैयारी

गोवर्धन तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव से पूर्व गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करते श्रीगिर्राज सेवा मंडल के पदाधिकारी

गोवर्धन। अनूठे श्रंगार व भव्यता के लिए चर्चित श्रीगिर्राज सेवा मंडल आगरा द्वारा होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज 26 दिसंबर शुक्रवार को होने वाले छप्पन भोग दशनों के लिए विभिन्न प्रकार के वैष्णव पद्धति से बनाये व्यंजन तैयार किये गये हैं। सर्दी की ठिठुरन के बीच आकर्षक श्रंगार में श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे गिरिराज जी को छप्पन भोग व्यंजन लगाये जाएंगे। गोविंदाभिषेक दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, पंचामृत से मंत्रोच्चारणों के बीच किया गया। लता पताकाओं के श्रंगार के मध्य विराजमान गिरिराज महाराज का प्रतीकात्मक सुरभि गाय के रूप में दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सस्वर गोपाल सहस्त्रनाम पाठ किया। इस मौके पर मयंक अग्रवाल ने बताया कि तलहटी में शरदोत्सव के रूप में मनाये जा रहे छप्पन भोग महोत्सव में दो सप्ताह पूर्व से तैयार की जा रही ग्यारह टन सामग्री का प्रभु के समक्ष भोग लगाया जाएगा। गिरिराज तलहटी को प्राकृतिक स्वरूप देने के लिए कलकत्ता से विशेष कारीगर बुलाये गये हैं। सजावट के लिए रजनीगंधा, गुलाव, चमेली, गुलमोहर, गेंदा आदि के फूलों से तलहटी सजायी गई है। कार्यक्रम का आधुनिक विद्युत डेकोरेशन से सजाने के लिए दिल्ली से कारीगर बुलाये गये हैं। छप्पन भोग दर्शन दोपहर 12 बजे से आरती उतारकर शुरू होंगे। इस मौके पर पवन अग्रवाल, श्याम माहेश्वरी, महंत कपिल नागर, मनोज गर्ग, अजय गोयल, नितीश अग्रवाल, विष्णु अगवाल आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti