गिरिराज धाम में बिना लाईसेंस धडल्ले से चल रहे करीब आधा दर्जन पानी प्लांट

प्रशासन का इस तरफ नही कोई ध्यान

गोवर्धन। गिरिराज धाम में पानी प्लंाट संचालक बगैर लाईसेंस के पानी प्लांट चला रहे है और लाखों रूपये के सरकारी राजस्व का चूना लगा प्रषासन को खुली चुनोती दे रहे है। गोवर्धन गिर्राज तलहटी की रज चूमने के लियें प्रत्येक महीने लाखों की संख्या श्रद्धालु भक्त गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के लिये यहां आते है और इस पावन धाम में आने वाले श्रद्धालु भक्त इन प्लाटों द्वारा बाजार में सप्लाई किये जा रहे पानी को पीकर बीमारी के शिकार हो रहे। लेकिन जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नही है। जवकि गोवर्धन राधाकुण्ड मेें पाॅच पानी प्लांट है जो कि बगैर लाईसेंस के धडल्ले से चल रहे। अगर प्रशासन इन पानी प्लांट पर अचानक छापे मार कार्यवाही करे तो निश्चित ही बडी सफलता मिलेगी और गिरिराज धाम आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सेहत का भी खयाल रखा जा सकता।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti