
गोवर्धन के जतीपुरा में गौ रक्षा अभियान के तहत गाय के दूध से अभिषेक करते राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के पदाधिकारीगण
गोवर्धन। तलहटी में राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के तत्वाधान में गौ रक्षा एवं यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर पूज्यपाद गोस्वामी पंकज बाबा के सानिध्य में गिरिराज जी का अभिषेक गाय के दूध के साथ किया गया। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक राम पुरोहित के निर्देशन में भक्तों ने जन जागरूकता के साथ गिरिराज जी की पूजा में सिर्फ देशी गाय के दूध का प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर राम पुरोहित ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने कामधेनु गाय के दूध से गिरिराज जी का अभिषेक किया है। उन्होंने गौ संवर्धन के लिए तलहटी में गौ चारण लीला की है। भगवान की साक्षात् लीलाओं को ब्रजवासी भूलते जा रहे हैं। उन्होंने यमुना जी की शुद्धि को लेकर 31 गिरिराज जी की सात कोस की सामुहिक परिक्रमा पूरी कर ली हैं। जल्द ही यमुना जी शुद्ध होकर प्रबल धारा के रूप में बहेंगी। इस मौके पर गणेश पांडेय, दाऊजी पांडेय, कुंज बिहारी कौशिक, भोलेश्वर, सुनील, जयप्रकाश, विष्णु कौशिक, विट्ठल, शंकर कौशिक आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS