
समिति के पदाधिकारी नही बाॅट रहे समाज को पैसा
गिरिराज मुखार बिन्द मन्दिर जतीपुरा की छवि
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारविन्द पर मंदिर के पैसे के बटबारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यो मै खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग लहू लुहान हो गये।
गोर्वधन क्षेत्र में जतीपुरा मुखारविन्द मंदिर के सेवायत अधिकारी आन्योर व जतीपुरा गुधैनिया समाज के लोग है जिस मंदिर का ठेका समाज द्वारा चुने गये पदाधिकारियों द्वारां समाज के ही लोगों को बोली लगाकर लाखों रूपये का उठाया जाता है। जिसकी धन राशि समिति के सदस्यों के पास जमा रहती है और सदस्य वंश परम्परा के अनुसार अपने - अपने थोक में पैसे का बितरण समाज के लोगों में करते थे। लेकिन इस बार कुछ सदस्यों ने समाज में बटने वाले पैसे का गवन करने की फिराक में लगे हुए है। जवकि आन्योर का ही बंशज हेमराज पुत्र मुंशी व अन्य दो भाई अपना बट का पैसा लेने ललितमोहन व नवनीत के पास गये तो बट देने से इन्कार कर दिया और लाठी डन्डों से मारपीट कर कर घायल कर दिया। घायल हेमराज पुत्र मुंशी ने थाना गोवर्धन पहॅुच कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS