गीता जयन्ती महोत्सव 21 को

मथुरा। यमुना जल प्रदूषण मुक्ति कामना हेतु चल रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अन्तर्गत मां यमुना, गंगा गौमाता, गायत्री गीता की रक्षा का संकल्प को लेकर श्रीमद भगवत गीता के प्राकट्य दिवस पर ठा. केशवदेव मंदिर मल्लपुरा में तीर्थ पुरोहित महासंघ के स्थापना दिवस पर धर्मयात्रा महासंघ, तीर्थ पुरोहित महासंघ, सेवायत व प्रबन्ध समिति प्राचीन मंदिर केशवदेव महाराज मल्लपुरा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से श्रीमद्भागवत गीता जी वेद पाठी ब्राह्मणों के द्वारा सामुहिक पाठ एवं 18 अध्यायों से गीता महायज्ञ, दोपहर 1 बजे महायज्ञ पूर्णाहुति, विद्त सम्मान विचार गोष्ठी, प्रवचन, तत्पश्चात् तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रज मण्डल में चले सदस्यता अभियान के परिचय पत्रों का वितरण कार्यक्रम, शाम 6 बजे से ठा. केशवदेव मंदिर में विशाल संगीतमय भजन सन्ध्या का आयोजन किया जायेगा, रात्रि 8 बजे ठा. केशवदेव की महाआरती का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में महन्त फूलडोलदास महाराज, चित्त प्रकाशानन्द महाराज, नवल नन्दगिरी महाराज, आदित्यानन्द महाराज, फलाहारी बाबा महाराज, राजा बाबा महाराज पधार रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर आज हुयी बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी ने की।  बैठक में समाजसेवी सोहनलाल शर्मा कातिब, दीपेन्द्र रामभरोसी, पं. मुकेश शर्मा, प्रान्तीय मंत्री अजय चतुर्वेदी, लालजी भाई शास्त्री, अमित भारद्वाज, पं. सोहन मिश्र, श्याम सुन्दर व्यास, मुरली चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी. बब्बू, हरिओम शर्मा, रामदास चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti