
मथुरा। गुरूद्वारा सिंह सभा होलीगेट पर गुरूनानक देव का प्रकाशोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। गत 4 नवम्बर से प्रातः 10 बजे आरंभ श्री अखंड पाठ से जिसका समापन आज हुआ। ज्ञानी जोगेन्द्र सिंह द्वारा कीर्तन तथा गुरू नानकदेव प्रकाटोत्सव पर कथा तथा अरदास की गई। पप्प एण्ड पार्टी कृष्णा द्वारा कीर्तन किया गया निशान साहिब प्रतीक चिन्ह की सेवा की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मलिक अरोड़ा, सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, हरपाल सिंह, गोरी शंकर, रजपाल, काशीनाथ अग्रवाल, विनेश सनवाल, मनोज गौड़, अंजू, कमलेश अरोरा, पुष्पा अरोरा, सतीश अरोरा, दिलीप सिंह, गंगा स्वरूप कश्यप, वीरेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। वहीं वृंदावन के किशोरपुरा स्थित गुरूद्वारे में भी गुरू नानक देव जी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरूवाणी का पाठ किया गया तथा ज्ञानी भूप सिंह ने सवदकीर्तन किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, परलोक सिंह, गुमचरन सिंह, विजेंद्र, इंद्रजीत, सिमरन आदि थे।





