गुलाब बाड़ी: सुमधुर संगीत कार्यक्रम 29 को

उत्तर प्रदेष संस्कृति विभाग के प्रकल्प जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान एवं प्रमुख सांस्कृतिक संस्था स्वास्तिक के संयुक्त तत्त्वावधान में गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप षिक्षा भारती परिसर के श्री गुरुषरणम् सविता सभागार में सुमधुर संगीत कार्यक्रम ’गुलाब बाड़ी’ का आयोजित 29 मार्च को सायं 5.22 बजे किया जा रहा है।

स्वास्तिक के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेष संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया के अनुसार बनारस क्षेत्र में होली के अवसर पर संगीत गोश्ठियों में मुख्य रुप से चैती - गायन के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उसी परम्परा में गुलाबी ठण्ड और गुलाब की फूलों की महक के मध्य ’गुलाब बाड़ी’, का अनूठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम का षुभारम्भ सुप्रसिद्ध रासलीला आचार्य और मधुर कण्ठ के धनी पùश्री स्वामी रामस्वरुप षर्मा के षास्त्रीय गायन, अश्टछाप कवियों के पद तथा स्वामी मेघष्याम के रसिया गायन से होगा।

इसी कड़ी में बनारस घराने की घ्रुपद , ख्याल , टप्पा तथा ठुमरी गायन की ख्याति प्राप्त कलाकार पùश्री गिरिजा देवी की षिश्या और चैती , कजरी , होली , दादरा आदि विधाओं की निश्णात कलाकार , पं0 आंेकारनाथ ठाकुर सम्मान प्राप्त डा0 रीता देव ‘गुलाब बाड़ी‘, को अपनी प्रस्तुतियों से महकायेंगी।

जन जाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान वाराणसी के निदेषक डा0 रत्नेष वर्मा ने सुरीली ठण्डाई और जलपान के साथ आयेजित ’गुलाब बाड़ी’ कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti